अधिवक्ता बतन सिंह व अजय प्रताप सिंह का किया नागरिक अभिनंदन
हाथरस। जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में विधिक साक्षरता मिशन द्घारा भव्य सम्मान समारोह का आयोजन वरिष्ठ अधिवक्ता वासुदेव माहौर को भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधि प्रकोष्ठ का प्रदेश सह-संयोजक बनाए जाने और पूर्व डीजीसी (फौजदारी) बतन सिंह एडवोकेट व अजय प्रताप सिंह चौहान एडवोकेट को मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन द्वारा समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति/सम्मान पत्र दिए जाने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।
समारोह में विधिक साक्षरता मिशन के अध्यक्ष ठा. रामेश्वर सिंह चौहान एड.ने तीनों अतिथियों को पगड़ी व पटका पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। इस उपलब्धि पर न्यायालय परिसर में मौजूद अधिवक्ताओं ने भारी उत्साह और खुशी जाहिर करते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाई, जिससे पूरे परिसर में हर्ष की लहर दौड़ गई। कार्यक्रम का कुशल संचालन डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अतुल आंधीवाल एड.ने किया।
इस अवसर पर नवनियुक्त प्रदेश सह-संयोजक विधि प्रकोष्ठ वासुदेव माहौर एड.ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा मैं हर अधिवक्ता की बात और उनकी समस्याओं को शासन तक पहुंचाने तथा उनका त्वरित समाधान कराने का भरसक प्रयास करूंगा। मैं अधिवक्ताओं के मान-सम्मान के लिए हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हूँ।
समारोह में मुकेश पाल सिंह जादौन, राजेश कुमार दीक्षित, अधिवक्ता सम्मेलन के संयोजक राघव वाष्र्णेय, साहब सिंह, अरुण कुमार, मुस्कान वाष्र्णेय, सुंदर सिंह, दक्ष दीक्षित, के.पी. सिंह बघेल, देवीचरण बघेल, महावीर पण्डित सहित भारी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित थे।













