बाइक ने बालक में मारी टक्कर, घायल

सिकंदराराऊ । कस्बा के चूड़ी मार्केट में एक तेज रफ्तार बाइक ने बालक के टक्कर मार दी। हादसे में बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए परिजन प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया।
बताया जाता है कि इरशाद का 8 वर्षीय पुत्र राजा बुधवार की रात्रि 8:30 बजे करीब चूड़ी मार्केट से अपने घर जा रहा था। तभी एक तेज गति से आ रही बाइक ने बालक में टक्कर कर दी। हादसे में बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आनन फानन में बालक को उपचार के लिए परिजन निजी अस्पताल ले गए।

जहां से चिकित्सकों ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment