दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

सिकंदराराऊ । सरदला पुल के निकट 12 अक्तूबर को एक स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई ,जबकि कार में सवार उसका पुत्र एवं कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवक का उपचार नोएडा में एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। मृतक के पुत्र ने कोतवाली में अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जनपद कन्नौज के थाना गुरसहायगंज क्षेत्र के गांव मधुबा निवासी मृतक लालाराम पुत्र मथुरा प्रसाद के पुत्र ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसके पिता एवं छोटा भाई आशीष 12 अक्तूबर को अपने गांव से स्विफ्ट डिजायर कार में सवार होकर दिल्ली जा रहे थे। कार तड़के 4:30 बजे करीब जैसे ही कार सवार सरदला पुल के समीप पहुंच। तभी धान से लदे एक ट्रैक्टर ट्रॉली के चालक ने अचानक ट्रैक्टर ट्रॉली को मोड़ दिया। जिससे कार अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई।

हादसे में उसके पिता की मौके पर ही मौत हो गई ,जबकि उसका भाई आशीष एवं कार चालक अभिनेन्द्र पुत्र शिवनाथ निवासी गांव हर्जापुर थाना बेबर जनपद मैनपुरी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल आशीष का उपचार नोएडा में एक निजी अस्पताल में जारी है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुट गई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment