कबड्डी प्रतियोगिता देखने गए युवक की स्कूटी को चोरों ने किया पार

सिकंदराराऊ। कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव असोई में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता को देखने गए एक युवक की इलेक्ट्रिक स्कूटी को चोरों ने पार कर दिया। पीड़ित ने स्कूटी को काफी तलाश किया । किंतु उसका कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित ने कोतवाली में अज्ञात स्कूटी चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।


थाना हसायन क्षेत्र के गांव बरसामई निवासी हिमांशु कुमार पुत्र रामकिशन ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वहां 18 सितंबर को गांव असोई में हो रही कबड्डी प्रतियोगिता को देखने के लिए अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी पर सवार होकर गया था। कबड्डी देखने के लिए उसने अपनी स्कूटी को एक स्थान पर खड़ा कर दिया। इस दौरान मौका पाकर चोर युवक की स्कूटी को चोरी कर ले गए। कबड्डी देखने के बाद जब युवक उक्त स्थान पर वापस पहुंचा, तो वहां उसकी स्कूटी गायब मिली । जिससे युवक के पैरों तले जमीन खिसक गई। युवक ने स्कूटी को इधर-उधर काफी तलाश किया । किंतु उसका कोई सुराग नहीं लगा । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस स्कूटी चोरों की तलाश में जुट गई है ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment