महर्षि वाल्मीकि जयंती पर निकाली भव्य प्रभात फेरी

हाथरस। शहर में आज महर्षि वाल्मीकि जयंती भारी धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए और आज सुबह 8 बजे रोडवेज बस स्टैंड से प्रभात फेरी निकाली गई।

उक्त प्रभात फेरी मौहल्ला माईयान के बाबा छप्पन नाथ मंदिर से पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुई। प्रभात फेरी में भाजपा नेता रत्नेश रत्न एडवोकेट व विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री प्रवीण खंडेलवाल मुख्य रूप से मौजूद थे। प्रभात फेरी शहर के सादाबाद गेट, चूना वाला डंडा, चावड़ गेट, नयागंज, जामा मस्जिद, किला गेट, सासनी गेट और कमला बाजार से होते हुए मोहल्ला नाई का नगला स्थित बाबा बालक दास बगीची पर समापन हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं में भारी उत्साह दिखाई दिया।

इस मौके पर मेला अध्यक्ष अमरदीप कमल, संरक्षक अर्जुन वाल्मीकि, ऋषभ चौधरी, सोनू पाथरे, हर्ष चौहान, अनिकेत वाल्मीकि, सौरभकुमार, राहुल कुमार जितेंद्र वाल्मीकि आदि काफी लोग मौजूद थे।आयोजकों ने बताया कि 28 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसकी तैयारियां चल रही हैं। सरकारी विभागों ने भी जयंती पर कार्यक्रम किए। नगर पालिका परिषद ने राम मंदिर में सुंदरकांड का पाठ कराया। अन्य जगहों पर भी भजन कीर्तन हुए। विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने भी जयंती मनाई।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment