सपा कार्यालय पर महर्षि वाल्मीकि जी एंव संत शिरोमणि नामदेव जी जयंती पर किया नमन:संकल्प

हाथरस। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर आज महान संत एवं समाज सुधारक महर्षि वाल्मीकि जी तथा संत शिरोमणि नामदेव जी की जयंती श्रद्धा, सम्मान और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया।


समारोह को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने अपनी अमर रचना रामायण के माध्यम से समाज को सत्य, मर्यादा, न्याय और आदर्श जीवन का संदेश दिया है। वहीं, संत नामदेव जी ने अपनी भक्ति, आध्यात्मिक विचारों और सामाजिक समरसता की भावना के जरिए समाज को प्रेम, समानता, भाईचारे और मानवता का मार्ग दिखाया।उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सदैव सामाजिक न्याय, समतामूलक समाज के निर्माण और वंचितों, शोषितों व कमजोर वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुशवाहा के साथ वरिष्ठ सपा नेता धीरज पाण्डेय, आदित्य प्रकाश वर्मा, सतीश लोधी, सन्दीप बाल्मीकि, कुलदीप सिंह, नदीम सैफी, अकील कुरैशी, शेर सिंह, योगेन्द्र भारती, रिंकू जाटव, जयशंकर चौधरी, प्रदीप कुशवाहा और सुनील चक सहित समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment