4 जून को भी कैनाल मार्ग स्थित खड़े एक शीशम के पेड़ में भी लगी थी आग : आज तक नगर पालिका प्रशासन ने आग लगने का कारण जानने का नहीं किया प्रयास
सिकंदराराऊ । नगर पालिका कार्यालय के पीछे लगे एक खजूर के हरे वृक्ष में मंगलवार की रात्रि को अचानक आग लग गई। जिससे नगर पालिका परिसर में अफरा तफरी मच गई । आग की उठती लपटों को देख मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। किंतु नगर पालिका में आग को बुझाने का कोई इंतजाम नहीं मिला । कुछ माह पूर्व नगर पालिका कार्यालय के पीछे लगे शीशम के एक पेड़ में भी अचानक आग लग गई थी। नगर पालिका कार्यालय के पीछे खजूर के वृक्ष में लगी आग लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है ।
बताया जाता है कि मंगलवार की रात्रि 8 बजे करीब नगर पालिका परिषद के कार्यालय के पीछे लगे एक खजूर के वृक्ष में अचानक आग लग गई। आग लगते ही वृक्ष धू -धू कर जलने लगा । वृक्ष से उठती आग की लपटों को देख मौके पर लोगों की भीड़ को जुट हो गई और नगर पालिका परिसर में अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। नगर पालिका परिसर में आग बुझाने के कोई भी इंतजाम नहीं मिले। मौके पर लगी
समर्सिबल को चालू नहीं किया गया। जिससे आग न बुझाई गई । बता दें कि 4 जून की शाम को कैनाल मार्ग पर लगे एक शीशम के एक हरे पेड़ में भी आग लग गई थी। आखिर आग किस प्रकार लग रही है ,यह जानने का प्रयास आज तक नगर पालिका प्रशासन ने नहीं किया। नगर पालिका के कार्यालय के पीछे लगी वृक्ष में आग को लेकर लोगों के बीच चर्चाओं का बाजार गर्म है।












