16 वें दिन भी जारी रहा अधिवक्ताओं का धरना प्रदर्शन : एसडीएम ने अधिवक्ताओं को भेजा पत्र

पत्र में समस्याओं का किया समाधान , प्रदर्शन किया स्थगित

सिकंदराराऊ। तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में मंगलवार को 16 वें दिन भी अधिवक्ताओं का धरना प्रदर्शन जारी रहा ।लगातार चल रहे धरना प्रदर्शन के चलते मंगलवार को उपजिलाधिकारी द्वारा अधिवक्ताओं को एक पत्र भेजा गया । जिसके बाद अधिवक्ताओं की एक बैठक बार के सभागार कक्षा में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता दी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश कुमार चौहान (शोला) ने की तथा संचालन वीरपाल सिंह यादव ने किया। धरना सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ने कहा उपजिलाधिकारी द्वारा एक लिखत पत्र भेजा गया है । जिसमें अधिकतम समस्याओं का समाधान कर दिया गया है । बाकी समस्याओं का जल्द ही निस्तारण किया जाएगा और लिखित पत्र पर पूरे सदन की राय ली गई । धरना को अभी स्थगित किया जा रहा है । अगर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आवश्यकता पड़ने पर मजबूर होकर अग्रिम कार्रवाई अमल में ली जाएगी।

बैठक में सचिव राजेश बघेल,युवराज सिंह चौहान,गौरी शंकर गुप्ता,नरेश प्रताप सिंह,महेंद्र सिंह यादव,इंद्रपाल सिंह यादव,हुकुम सिंह बघेल,उमेश चंद्र शर्मा,रिशाल सिंह यादव,कल्लू सिंह कुशवाह,विपिन कुमार,अरविंद शर्मा,ब्रजेश यादव,रवेंद्र यादव,प्रमोद कुमार बघेल,मनवीर प्रताप,अनिल कुमार,जीतेन्द्र कुमार,श्रीकृष्ण,सत्यप्रकाश गौला,भरत सिंह कुशवाह,योगेंद्र पुंढीर, शिवेंद्र बघेल,श्याम यादव,तोकीर खान,दीपेश पाठक,राधे श्याम बघेल, सत्यवीर सिंह यादव,राममोहन यादव,राहुल वर्मा,रोहिताश, विनय कुमार,आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment