नहर की पुलिया टूटने से किसानों के सामने खड़ा हुआ बड़ा संकट:नहर का पानी खेतों में भरने से करीब 800 बीघा खड़ी फसल बर्बाद होने का खतरा

नहर की पुलिया टूटने से किसानों के सामने खड़ा हुआ बड़ा संकट:नहर का पानी खेतों में भरने से करीब 800 बीघा खड़ी फसल बर्बाद होने का खतरा

पीड़ित किसानों ने एसडीएम से की मुलाकात ,समस्या से कराया अवगत

सिकंदराराऊ । क्षेत्र के गांव पहाड़पुर और हुसैनपुर के निकट नहर की पुलिया टूटने से किसानों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। नहर का पानी खेतों में भरने से करीब 800 बीघा खड़ी फसल बर्बाद होने का खतरा पैदा हो गया है। खेतों में पानी भरता देख किसान अपनी फसल को लेकर चिंतित हैं।
किसानों के अनुसार हाईवे निर्माण कार्य के दौरान लगातार डंपरों की आवाजाही से नहर की पुलिया जमीन में धंसकर क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिसके बाद नहर में पानी का बहाव तेज होने के कारण पुलिया टूट गई और पानी आसपास के खेतों में फैल गया। इससे किसानों को भारी नुकसान होने की आशंका है । समस्या को लेकर पीड़ित किसानों ने उपजिलाधिकारी धर्मेंद्र सिंह चौहान से मुलाकात की और समस्या से अवगत कराया। एसडीएम ने मामले का संज्ञान लेते हुए नायब तहसीलदार अशोक कुमार गुप्ता को मौके पर भेजा। नायब तहसीलदार ने प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि क्षतिग्रस्त पुलिया को नए सिरे से बनवाया जाएगा। साथ ही फसल के नुकसान का आकलन कर जल्द शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। उन्होंने मामले में आवश्यक कार्रवाई का भी भरोसा दिया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment