मां बेटी को मारपीट कर किया घाय
सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला जलाल में नामजदों ने मां बेटी को पीटकर घायल कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली में पति समेत तीन नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव नगला जलाल निवासी पूजा देवी पत्नी वीरपाल सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसके पति अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध हैं और पति ने अपनी 16 बीघा जमीन अवैध संबंध के चलते अपनी भाभी के नाम कर दी है। 24 अक्टूबर की शाम 5 बजे करीब उसका पति वीरपाल सिंह पुत्र हरदम सिंह, जेठानी उर्मिला देवी पत्नी किशनपाल व सुशांक पुत्र किशनपाल बेवजह गाली गलौज करते उसे जबरन कमरे में खींचकर ले गए । आरोपियों ने लाठी डंडों से उस पर हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गई। शोरगुल सुनकर बीच बचाव में आई उसकी मां गुड्डो देवी को भी नामजदों ने मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपियों द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले जांच शुरू कर दी है।











