सिकंदराराऊ । दीपावली का पर्व नजदीक है । कस्बा में चोर सक्रिय हो गए है। चोरों ने बच्चों को चोरी करने की अच्छी ट्रेनिंग दे रखी है। आम लोग सीधा साधा बच्चा समझकर चोरों को छोड़ देते है। इसीक्रम में शनिवार को एक युवक अपना नया मोबाइल फोन खरीद कर लाया और उसे अपनी स्कूटी में रख लिया। मोबाइल खरीदने के बाद युवक कपड़े खरीदने को कस्बा के पुरानी सब्जी मंडी रोड स्थित एक शोरूम पर कपड़े को चला गया ।
इस दौरान मौका पाकर एक चोर बालक ने स्कूटी में आगे रखा मोबाइल को पार कर दिया । घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।बताया जाता है कि शनिवार की दोपहर को एक युवक ने कस्बा की एक दुकान से नया मोबाइल फोन खरीदा और उसे अपनी स्कूटी के आगे रखकर चल दिया । युवक पुरानी सब्जी मंडी रोड स्थित एक कपड़े के शोरूम पर पहुंचा और मोबाइल फोन को स्कूटी के आगे रखकर छोड़कर चला गया । इस दौरान मौका पाकर एक चोर बालक स्कूटी के पास आकर खड़ा हुआ । काफी देर तक बालक ने खड़ा होने के बाद उसने मौका पाकर स्कूटी में रखे मोबाइल फोन को पार कर दिया। उक्त घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई । पुलिस सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना के आधार पर आरोपी बालक की तलाश में जुट गई है।









