दलित परिवार को पीटकर किया घायल

सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर में खेत की मेड़ काटने का विरोध करने पर एक दलित युवक को नामजदों ने मारपीट कर घायल कर दिया और जाति सूचक गालियां देकर अपमानित किया। पीड़ित ने चार नामजद एवं 5 अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है|


गांव मुबारिकपुर निवासी राकेश कुमार पुत्र मुखिया ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 23 अक्टूबर की सुबह 11 बजे करीब गांव के ही गिरीश उसके खेत की मेड़ को काट रहा था। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने अपने साथीगजराज,केहरी,सर्वेश ,लोकेंद्र व पांच अन्य अज्ञात उसके साथ एवं उसके भाई मोहन, भतीजा अतुल ,पुत्र विशेष, पुत्री हेमलता व नीलम के साथ गाली गलौज कर मारपीट कर दी । जिससे वह उसके परिजन घायल हो गए। आरोपियों द्वारा उसे जाति सूचक गालियां देकर अपमानित भी किया गया । आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment