
कोतवाली पुलिस ने पुलिस कप्तान चिरंजीव नाथ सिंन्हा के आदेशानुसार एएसपी तथा सीओ के निर्देशन में अवैध शराब तस्करों की धड़पकड एवं तस्करी के खिलाफ चलाए जा अभियान के तहत एक करीब चैंसठ वर्षीय व्यक्ति को अवैध शराब के बीस पौवा टेट्रा पैक के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
रविवार को एसएचओ विपिन चैधरी के अनुसार वह अपनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थीं। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि क्रीम कलर का कुर्ता और सफेद पायजामा पहने एक व्यक्ति थैले में अवैध शराब लेकर गांव लढ़ौता से मौहरिया की तरफ जा रहा है। सूचना उन्होंने गंभीरता से लिया और त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस बल ने घेराबंदी कर लढ़ौता बम्बा पुलिया के पास उक्त संदिग्ध व्यक्ति को रोक लिया, और उसकी तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद पीले रंग के प्लास्टिक के थैले से ग्लोबस स्पिरिट्स लिमिटेड औरंगाबाद, लखीमपुर खीरी द्वारा निर्मित देसी शराब के 20 टेट्रा पैक प्रत्येक 200 एमएल, तीव्रता 36 प्रतिशत बरामद किए गए। पूछताछ करने पर आरोपी शराब रखने से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या कागजात पेश नहीं कर सका। उसने स्वीकार किया कि वह क्षेत्र के ठेकों से फुटकर में शराब खरीदकर आने-जाने वाले लोगों को बेचकर अपना मुनाफा कमाता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। साथ ही, विधिक कार्रवाई करते हुए बरामद शराब में से नमूना सील करने और आगे की प्रक्रिया पूरी करने की कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को अपना नाम व पता विजयपाल पुत्र रामस्वरूप, निवासी ग्राम नौहैटी, थाना मडराक, जिला अलीगढ़, उम्र करीब 64 वर्ष बताई है।











