सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव पचों में नामजदों ने नामजदों ने पिता पुत्र को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में दो नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव पचों निवासी कुलदीप पुत्र सत्यवीर सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि गांव के ही विवेक पुत्र रघुवीर व उसका पुत्र जीतू बेवजह गाली गलौज करते हुए आए। पीड़ित ने जब गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों एवं सरिया से उस पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। शोरगुल सुनकर बीच बचाव में उसकी पत्नी व 5 वर्षीय पुत्र कुक्कू आए। आरोपियों ने उसके मासूम पुत्र पर भी हमला कर दिया। जिससे वह भी घायल हो गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।












