करवा चौथ की तैयारियों में जुटी सुहागिन महिलाएं , बाजार हुए गुलजार

सिकंदराराऊ । करवा चौथ का पर्व मनाने के लिए सोमवार को बाजार में खरीददारी हेतु महिलाओं की खासी भीड़ नजर आई । पर्व के नजदीक होने के चलते हुए महिलाओं ने जमकर खरीदारी की ।जिससे बाजार गुलजार हो गए । पर्व को लेकर महिलाओ में खासा उत्साह नजर आया।

करवा चौथ का पर्व 29 अक्तूबर को मनाया जाएगा । जिसके चलते हुए बाजारों में खरीदारी करने हेतु महिलाओं की सोमवार को खासी भीड़ उमड़ी । महिलाएं करवा चौथ का पर्व मनाने के लिए तैयारियों में जुटी गई है। पर्व को मनाने के लिए बाजारों में महिलाओ की भीड़ श्रृंगार प्रसाधन , साड़ी , ज्वेलर्स आदि दुकानों पर खरीददारी करते हुए नजर आई । ब्यूटी पार्लर पर भी महिलाओं की भीड़ दिखी ।

बाजारों में जमकर चूड़ियां , करवे आदि की बिक्री हुई । इस पर्व पर सुहागन महिलाएं पति की दीर्घायु हेतु निर्जल रहकर उपवास रखती है। देर शाम को चंद्रमा को अरख देकर पूजा अर्चना करती है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment