हर्षौल्लास के साथ मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती

31 अक्टूबर को भव्यता के साथ निकलेगी महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा

सिकंदराराऊ । कस्बा में सोमवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान अलीगढ़ रोड स्थित वाल्मीकि मंदिर पर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के लोगों ने बढ़चढ़ कर सहभागिता की ।मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना और हवन-यज्ञ के दौरान महर्षि वाल्मीकि के जयकारे गूंजते रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि के विचार और आदर्श आज भी समाज को सही दिशा दिखाने का कार्य करते हैं। उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों का पटका पहनाकर स्वागत और सम्मान किया गया। वहीं समाज के लोगों ने महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर हर वर्ष निकलने वाली भव्य शोभायात्रा पर विचार विमर्श किया।

समाज के लोगों ने बताया कि गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी कस्बा में 31अक्टूबर को धूमधाम एवं भव्यता के साथ महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा का शुभारंभ कस्बा के मोहल्ला नौरंगाबाद पूर्वी स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर से पूजा अर्चना के बाद होगा। शोभायात्रा का समापन कस्बा भ्रमण के बाद मोहल्ला नौरंगाबाद पूर्वी स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर पर पहुंचकर होगा। शोभायात्रा में शामिल दर्जनों झांकियां लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनेगी । शोभायात्रा को लेकर आयोजक तैयारियों में जुट गए हैं। आयोजकों ने शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लेने की श्रद्धालुओं से अपील की है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment