हाथरस- 8 अक्टूबर। शहर में श्री अग्रवाल सभा के बैनरतले महाराजा श्री अग्रसेन शोभायात्रा 11 अक्टूबर को शहर में बड़े ही धूमधाम से निकाले जाने की तैयारियां की जा रही है। आयोजको द्वारा तैयारियां लगभग पूरी की जा चुकी हैँ। वहीं श्री अग्रवाल सभा के तत्वावधान में आयोजित होने वाले दो दिवसीय मेले की भी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।। अग्रवाल सभा के तत्वावधान में आयोजित होने वाले दो दिवसीय मेले को लेकर सभा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से मेले में विभिन्न प्रकार की मनोरंजक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर बच्चों एवं अभिभावकों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रतियोगिता में भाग लेने की लिए सभी अग्र बंधु जल्द से जल्द अधिक से अधिक संख्या में निम्न जगह से फार्म प्राप्त कर सकते हैं।।
फार्म लेने के लिए अध्यक्ष अनिल कुमार मित्तल मै. ए.के. फूड बी.एच. मिल, संजय टालीवाल (नल वाले) नयागंज चौराहा,
मनोज अग्रवाल (किराने वाले) छोटा पसरट्टा बाजार,विनोद कुमार अग्रवाल एडवोकेट गुड़हाई बाजार,
मोहनलाल सिंघल (बेग वाले) बेनीगंज,राहुल जनरल स्टोर मुरसान गेट,क्लासिक कन्फेक्शनरी आगरा रोड,सचिन गोयल (गोयल फैशन शॉप) कमला बाजार, कनौडिया बुक डिपो बागला इंटर कॉलेज के बाहर,मुकेश गर्ग (गोटा वाले) मोती बाजार,विकास गर्ग (रेडीमेड वाले) चक्की बाजार,
अंकल बैग हाउस सासनी गेट से प्राप्त किया जा सकते हैं।।
सभा के पदाधिकारियों ने बताया है कि मेले का उद्देश्य बच्चों को मनोरंजन के साथ-साथ अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। मेला एवं शोभायात्रा को आकर्षक एवं यादगार बनाने के लिए इस बार विशेष तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन को सफल बनाने में सभा के पदाधिकारी, सदस्य एवं कार्यकर्ता पूरी सक्रियता के साथ जुटे हुए हैं। साथ ही सभी अग्र बंधुओ से अनुरोध है कि शोभायात्रा में सम्मलित होकर जयंती की शोभा बढ़ाने में अपना योगदान दें।












