स्वरोजगार के लिए दो दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण का शुभारंभ

मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के तहत ब्लॉक सिकंद्राराऊ की ग्राम पंचायत नगला जलाल के गांव टिकरी खुर्द में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गेंदालाल, पूर्व प्रभारी वी. के. शर्मा और विशन सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया।
मंगवार को अयोजित प्रशिक्षण में कुल 30 संभागियों ने भाग लिया, जिन्हें प्रशिक्षण सामग्री किट वितरित की गई। राजकीय फल संरक्षण केंद्र हाथरस की प्रभारी योगेश्वरी ने बताया कि योजना के अंतर्गत इकाइयां स्थापित करने पर सरकार द्वारा 50 प्रतिशत तक का अनुदान दिया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों को समूह बनाकर काम करने के लिए प्रेरित किया। पूर्व प्रभारी वी. के. शर्मा ने किसानों को फसल के सही प्रसंस्करण से आय दोगुनी करने के गुर सिखाए। वहीं, विशन सिंह ने अचार, मुरब्बा, शरबत और फल संरक्षण तकनीक से जुड़कर व्यवसाय शुरू करने की जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर विष्णु पचैरी ने केंद्र सरकार की च्डथ्डम् और उत्तर प्रदेश उद्योग नीति 2023 की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि मशीनों की खरीद पर 35 फीसदी (अधिकतम 10 लाख रुपये) का अनुदान उपलब्ध है। कार्यक्रम का सफल संचालन केंद्र प्रभारी योगेश्वरी द्वारा किया गया, जिसमें संजय चैधरी का विशेष सहयोग रहा।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment