सिकंदराराऊ। कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव नगला बंजारा कलूपुरा निवासी 70 वर्षीय वृद्ध की गुरुवार की सुबह सलेमपुर पर हुए सड़क हादसे मौत हो गई ,जबकि पांच यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। वृद्ध की मौत से परिजनों में हाहाकर मच गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। वृद्ध की मौत से गांव में मातम छा गया।

बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह 8 बजे करीब हाथरस रोड स्थित सलेमपुर के निकट एक ऑटो और ब्रेजा कार की टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो में सवार थाना हसायन क्षेत्र के गांव नगला बंजारा कालूपुरा निवासी 70 वर्षीय रोशन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में डिप्टी सिंह निवासी गांव गिरधरपुर थाना हसायन ,जोगेंद्र निवासी गांव नगला रति थाना हसायन, मनीष नगला कांच थाना हसायन घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया । जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वृद्ध का शव गांव में पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।












