ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

दिल्ली-टूंडला रेलवे लाइन पर सासनी के गोहाना चैकी के निकट ट्रेन की चपेट में आने से करीब 25 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जिससे मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक के शव को बगैर पोस्टमार्टम के परिजनें को सौंप दिया। मिली जानकारी के अनुसार, जिला अलीगढ़ के अकराबाद निवासी सतीश कुमार का 25 वर्षीय पुत्र संदीप गोहाना पुलिस चैकी के निकट ट्रेन चपेट में आ गया। जिससे उसका सिर धड से अलग हो गया। घटना की सूचना मिलते ही गोहाना चैकी इंचार्ज जुगेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने रेलवे लाइन से शव को हटवाकर अपने कब्जे में लिया और पहचान करने के बाद परिजनों को सूचना दी। खबर पाते ही मृतक के परिजन बदहवास हालत में घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक संदीप अपने पीछे अपनी पत्नी और दो मासूम गोहाना चैकी इंचार्ज जुगेंद्र सिंह ने बताया कि मृत युवक के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से साफ इनकार कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर अपने घर रवाना हो गए।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment