हाथरस। जिला पंचायत राज अधिकारी राकेश बाबू ने अवगत कराया है कि जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में वर्षा ऋतु में जल भराव की समस्या हो रही है, जिसके फलस्वरूप जनपद स्तर पर विभिन्न माध्यमों से शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। इन शिकायतों का शीघ्रता से निस्तारण व जल भराव की समस्या के निस्तारण के लिए जनपद स्तर पर कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जनपद स्तर पर स्थापित कन्ट्रोल रूम का सम्पर्क सूत्र नम्बर 05722-297065 है। वैकल्पिक सम्पर्क सूत्र 7417787747 भी संचालित है। ग्रामीण क्षेत्र में जल भराव की समस्या होने पर स्थापित कन्ट्रोल रूम के दिये गये सम्पर्क सूत्र में सम्पर्क जल विवरण पूर्ण विवरण अंकित करा सकते है।
जनपद स्तर से विकास खण्ड के समस्त सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को अपने-अपने क्षेत्र में जल भराव की समस्या को निराकरण कराने तथा सचिव ग्राम पंचायत को आवंटित ग्राम पंचायतों में यदि जल भराव की समस्या है तो शीघ्रता से निस्तारण कराये जाने के निर्देश दिये गये हैं।









