हाथरस। श्रावण मास के पवित्र माह में गंगाजल लेकर भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए जा रहे कांवड़ियों का मुरसान ब्लाक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय द्वारा पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत व सम्मान किया गया ।। शहर के आगरा रोड स्थित बामौली हाउस पर ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने कावड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनकी सेवा की। रामेश्वर उपाध्याय ने कावड़ियों की सुविधानुसार उनके लिए उत्तम जल व खाने पीने के साथ साथ उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।
रामेश्वर उपाध्याय ने कहा कि सावन के पवित्र महीने में शिव भक्त कावड़ यात्रा पर निकलते है।हिंदू तीर्थ स्थानों से पवित्र जल लाते है और शिवलिंग पर अर्पित करते है।इस दौरान भारी संख्या में कांवडिया व भक्त मौजूद थे।









