हाथरस। रक्षाबंधन के त्यौहार से पहले चीनी के दामों में हुई भारी वृद्धि से आमजनों में जहां खलबली मच गई है। वही राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम पार्टी) द्वारा आमजनों को स्टॉल लगाकर मात्र ₹30 किलो में चीनी का वितरण करते हुए चीनी के विरोध में अपना विरोध प्रदर्शन व्यक्त किया गया और वहीं चीनी लेने के लिए लोगों की लंबी-लंबी लाइन लग गई थीं।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम पार्टी) की इकाई द्वारा जिलाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा,जिला महासचिव /प्रभारी निशांत उपाध्याय, भाजपा के पूर्व विस्तारक संजीव गोयल द्वारा घोषणा की गई थी कि राम पार्टी द्वारा बढ़ती महंगाई को देखते हुए रविवार को गरीब,असहाय,मजदूर व आमजन को 30रुपए किलो के हिसाब से चीनी का वितरण कर केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार का विरोध किया जायेगा। इसी क्रम में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम पार्टी) द्वारा शहर के कामरेड भगवानदास मार्ग मुरसान गेट पर सुबह 8 बजे से बौहरे वाली देवी से चीनी वितरण अभियान का शुभारंभ किया गया है। इस चीनी वितरण कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष राजेश शर्मा एड., जिलामंत्री मनोज उपाध्याय व जिला कार्यकारिणी सदस्य जय नारायण शर्मा का विशेष सहयोग रहा। चीनी वितरण कार्यक्रम में 5 क्विंटल चीनी का वितरण मात्र 30 रुपए में एक किलो देकर किया गया।
चीनी की मंहगाई के विरोध कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा,जिला महासचिव/प्रभारी निशांत उपाध्याय,भाजपा पूर्व विस्तारक संजीव रिटायर आईपीएस आदित्य प्रकाश वर्मा,जिला उपाध्यक्ष राजेश शर्मा एड., जिला मंत्री मनोज उपाध्याय,जिला कार्यकारिणी सदस्य जयनारायण शर्मा,जिला उपाध्यक्ष सौरभ पाराशर, जिला मंत्री अभिषेक पाठक,जिला उपाध्यक्ष पूनम शर्मा,जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा कुमकुम ठाकुर, ओमप्रकाश भारद्वाज जिला उपाध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ,रामकुमार वर्मा कोषाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ,कालू पंडित नगर अध्य्क्ष सासनी,आर्यन उपाध्याय नगर मंत्री सासनी,हर्षवर्धन द्विवेदी जिला कार्यकारिणी सदस्य, ललितेश सक्सेना ,हरेन्द्र उपाध्याय नगर अध्यक्ष मुरसान,अरुण शर्मा जिला मंत्री ,मुकेश कुमार वार्ड अध्यक्ष 26,देवांशु भारद्वाज वार्ड मंत्री 12 ,ऋतु कुमार गौतम जिलाध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ आदि सैकड़ो की संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।









