शहीद रूपराम सिंह की स्मृति में खेड़ा फिरोजपुर में भव्य तिरंगा यात्रा, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

गांव खेड़ा फिरोजपुर में स्वाधीनता दिवस को अमर शहीद स्वतंत्रता सेनानी रूप राम किशोर की स्मृति में एक तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा के बाद शहीद स्मारक स्थल पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ ग्राम पंचायत सचिवालय पंचायत घर से ध्वजारोहण के साथ हुआ। यह यात्रा देशभक्ति नारों और गीतों के साथ शहीद स्मारक स्थल तक पहुंची, जहां शहीद के बलिदान को याद करते हुए पुष्प अर्पित किए गए। इस दौरान पूरा माहौल भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से गूंज उठा। इस अवसर पर बच्चों को कॉपियां और पेन भी भेंट किए गए। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान मधुबाला गौतम, बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती सोनी, प्रधानपति संतोष कुमार, पुरदिल नगर के चेयरमैन हर्ष कांत कुशवाहा, शहीद के परिवारजन, पूर्व प्रबंधक सुरेश कुमार, सेवा निवृत एडीओ चैधरी अर्जुन सिंह, रामवीर शर्मा, माधवी सिंह, मालती देवी, निरमेश कुशवाहा, अलका कुशवाहा, मंजू देवी, रमेशचंद, पूरन सिंह, रामस्वरूप, महिपाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह, नीलम, आरती, डालो देवी, सर्वेश देवी, संगीता सहित समस्त क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment