प्राचीन राधा-कृष्ण मंदिर का गर्भगृह गिरा, भवन में हुआ काफी नुकसान

सासनी- रेलवे रोड स्थित प्राचीन राधा-कृष्ण मंदिर का गर्भगृह रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे अचानक ढह गया। इस घटना से मंदिर परिसर में खलबली मच गई। घटना के समय मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ नहीं थी, वर्ना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना से मंदिर के भवन को काफी नुकसान पहुंचा है।
रविवार को अचानक श्री राधाकृष्ण मंदिर का गर्भगृह ढह जाने की आवाज के साथ ही मंदिर परिसर में मौजूद पुजारी और भक्तों में खलबली मच गई। स्थानीय निवासियों ने बताया कि श्री राधा-कृष्ण मंदिर काफी प्राचीन है। इसके भवन का काफी समय पहले नवनिर्माण हुआ था। फिलहाल, मंदिर परिसर में मलबा हटाने का कार्य तेजी से जारी है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मंदिर की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि प्राचीन मंदिर की स्थिति का निरीक्षण कराया जाए, ताकि इसके अन्य हिस्सों की मजबूती का पता चल सके। साथ ही, क्षतिग्रस्त हिस्से की जल्द मरम्मत कर उसे सुरक्षित किया जाए। वहीं घटना के दौरान मंदिर परिसर में भीड नही थी, वर्ना बडा हादसा हो सकता था।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment