राजस्व राज्य मंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, किसानों और ग्रामीणों ने रखीं अपनी परेशानियां

गांव समामई स्थित अर्जुन कोल्ड स्टोरेज पर शनिवार को देर शामएक जनपंचायत सह समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्यातिथि के रूप में मौजूद भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के राजस्व राज्य मंत्री सुरेंद्र दिलेर तथा भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा ने रहे।
बैठक के दौरान क्षेत्र के किसानों, स्थानीय निवासियों और समाजसेवियों ने राज्य मंत्री के समक्ष अपनी विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से रखा। ग्रामीणों ने मुख्य रूप से बिजली कटौती, सड़कों की खस्ताहाली, जलभराव, राजस्व विभाग से संबंधित भूमि विवाद, तथा किसानों के कृषि उत्पादों के भंडारण व मुआवजे से जुड़ी परेशानियों से अवगत कराया। जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनने के बाद राजस्व राज्य मंत्री सुरेंद्र दिलेर ने मौके पर ही उनके त्वरित समाधान की पहल की। उन्होंने तत्काल संबंधित विभागीय अधिकारियों जैसे एसडीएम, तहसीलदार, बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता और पुलिस प्रशासन को फोन पर समस्याओं से अवगत कराया।
मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी जायज शिकायतों का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से समाधान सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में राज्य मंत्री सुरेंद्र दिलेर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसानों, मजदूरों और आम जनता के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने जोर देकर कहा कि क्षेत्र का विकास और जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण ही उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर कोल्ड स्टोरेज के संचालकों और स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री का स्वागत किया। बैठक में पूर्व ब्लाक प्रमुख पति चैधरी अर्जुन सिंह, हरवीर सिंह प्रधान, सौरभ चैधरी, रघुराज सिंह, कुंवर कन्हैया सिंह तोमर, कोमल सिंह तोमर, विक्रम सिंह जादौन, सोनू ठाकुर, अर्चित गौतम, ध्रुव शर्मा, मोहित शर्मा, विपिन चैधरी, धर्मपाल सिंह, श्रीपाल सिंह दिवाकर, बलवीर सिंह, मुकेश चैधरी, सुवेश तौमर, राजवीर सिंह, योगेश कुमार, चेतन चैधरी, सुनील चैधरी, अविनाश तिवारी, राघवेन्द्र फौजी, हरिकेश चैधरी, योगेन्द्र सिंह बांगड़ केके चैधरी आदि तमाम किसान और भाजपा कार्रकर्ता मौजूद थे।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment