गिरधरपुर में आठ दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप ,आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन


ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण ग्रामीण भीषण गर्मी और अंधेरे में रहने को मजबूर

सिकंदराराऊ। विकास खंड हसायन क्षेत्र के गांव गिरधरपुर गांव में पिछले आठ दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप है। ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण ग्रामीण भीषण गर्मी और अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। शुक्रवार को ग्रामीणों के सब्र का बांध टूट गया । आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ नारे बाजी कर जमकर प्रदर्शन किया।
बताया जाता है कि गांव गिरधरपुर में लगा एक विद्युत ट्रांसफार्मर आठ दिन पूर्व अचानक खराब हो गया। जिससे गांव में अंधेरा छाया गया । बिजली न मिलने से गांव की महिलाएं, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग सभी भीषण गर्मी में बेहद परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने संबंधित अधिकारियों, विशेषकर अल्हैपुर के जेई को इस समस्या से अवगत करा दिया है और अपने बकाया बिल भी जमा कर दिए हैं। इसके बावजूद अभी तक नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया है। ट्रांसफार्मर न बदले जाने से ग्रामीणों में विद्युत विभाग के प्रति आक्रोश पनप गया । आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर जमकर प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में महिपाल, अवधेश, भील सिंह, अशोक, नरेश, धीरेंद्र, मनीष, ओमवीर, सतपाल सिंह, अनोखेलाल, पप्पू सिंह, पटवारी सिंह, नीरज, सतीश, रामवती, विमलेश, गुड्डी, कुसमा, अर्चना, धनवंती देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल थे। इस संबंध में उपकेंद्र अल्हैपुर के अवर अभियंता पवन कसौधन ने बताया कि नया ट्रांसफार्मर मंगाया गया है और जल्द ही गांव में स्थापित कर दिया जाएगा।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment