श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा: गूंजा शहर जय जगन्नाथ के जयघोष से

हाथरस। भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा श्रद्धा, उत्साह और धार्मिक उल्लास के बीच शहर में निकाली गई। रथयात्रा का शुभारंभ कमला बाजार स्थित बड़ी कोठी से हुआ, जहां से सुसज्जित रथ शहर के सरक्यूलर रोड सहित विभिन्न प्रमुख बाजारों एवं मार्गों से होकर गुजरा। पूरे मार्ग में वातावरण जय जगन्नाथ के गगनभेदी जयघोष से भक्तिमय बना रहा। रथयात्रा के दौरान भक्तों में भगवान जगन्नाथ जी के रथ को खींचने के लिए होड़ लगी रही।


भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा श्रद्धा, उत्साह और धार्मिक उल्लास के बीच शहर में निकाली गई। रथयात्रा का शुभारंभ कमला बाजार स्थित बड़ी कोठी से हुआ। रथयात्रा में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़ में भारी जोश, उत्साह व भक्ति का जोश जूनून नजर आया तथा रथयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने विभिन्न स्थानों पर भगवान श्री जगन्नाथ की आरती कर पुष्पवर्षा से स्वागत किया। भगवान के दिव्य दर्शन के लिए मार्ग के दोनों ओर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। रथ को खींचने के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और सभी भगवान की सेवा का सौभाग्य प्राप्त करने के लिए आतुर नजर आए।
रथयात्रा में शामिल भजन मंडली द्वारा प्रस्तुत मधुर भजनों और संकीर्तन ने पूरे वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। भजनों की धुन पर श्रद्धालु नृत्य करते हुए भगवान के जयकारे लगाते आगे बढ़ते रहे। पूरे शहर में धार्मिक आस्था, उत्साह और सौहार्द का अद्भुत संगम देखने को मिला।
रथयात्रा के सफल आयोजन में आयोजकों एवं श्रद्धालुओं का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम ने नगरवासियों को भक्ति, संस्कृति और सनातन परंपरा से जोड़ने का प्रेरणादायी संदेश दिया। भगवान जगन्नाथ जी की विशाल भव्य और दिव्य रथयात्रा में शामिल होने के लिए हर कोई लालायित दिखा। वही राजनीतिक दलों के लोगों ने भी रथयात्रा में शामिल होकर भगवान जगन्नाथ जी के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस दौरान रथयात्रा में भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रामू माहेश्वरी तथा बिहारी जी मंदिर के प्रशासक अरविंद वशिष्ठ एडवोकेट आदि भी शामिल थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment