सी.सी. टाइल्स सड़क का ब्लाक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने किया लोकार्पण:स्वागत

हाथरस। विकास खंड मुरसान प्रांगण के सामने मुरसान दऊदा रोड पर विकास खंड मुरसान क्षेत्र पंचायत निधि से बनायी गयी सी.सी. टाइल्स सड़क का लोकार्पण ब्लाक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय द्घारा फीता काटकर किया गया।। इस अवसर पर सभी ग्रामीणों ने रामेश्वर उपाध्याय का 51 किलो की फूल माला व पगड़ी पहनाकर तथा पीतांबर ओढाकर स्वागत व सम्मान किया।

इस मौके पर मुरसान ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी के आशीर्वाद से मेरे बड़े भाई स्व. श्री रामवीर उपाध्याय ने पूरे जनपद के प्रत्येक गांव के सर्वसमाज में विद्युतीकरण, नाली सड़क, खरंजा, सामुदायिक केंद्र, बारातघर व हैंडपंप आदि कार्य कराये है और जो भी कार्य शेष रह गये है उनको जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत की निधि से जल्द से जल्द पूरा करा दिया जाएगा।।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी,नरेंद्र शर्मा, विपिन श्रोती,बंटी शर्मा,संजय शर्मा,हिमांशू लवानिया,गौरव लवानिया,राहुल शर्मा,रामेश्वर शर्मा,भोला बघेल आदि मौजूद थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment