विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल की जिला बैठक संपन्न, आगामी कार्यक्रमों की बनी रणनीति


सिकंदराराऊ। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की जिला कार्ययोजना बैठक रेलवे रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर विद्या मंदिर में आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ मंचासीन अधिकारियों द्वारा भारतमाता ,श्रीराम दरबार और भगवान श्रीकृष्ण के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। बैठक में जुलाई एवं अगस्त माह में आयोजित होने वाले वार्षिक कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई तथा उनके सफल क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में मुख्य रूप से हरिगढ़ विभाग के विभाग मंत्री मुकेश , हरिगढ़ एवं मथुरा विभाग के विभाग संगठन मंत्री उमाकांत , जिला संगठन मंत्री देवराज , जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सक्सेना एवं जिला मंत्री प्रवीण खंडेलवाल मंचासीन रहे। बैठक का संचालन सह जिला मंत्री पवन वार्ष्णेय ने किया। इस दौरान
बैठक में निर्णय लिया गया कि 5 जुलाई से 13 जुलाई तक सेवा सप्ताह पूरे जिले में मनाया जाएगा। इसके अंतर्गत चयनित सेवा बस्तियों में निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाएंगे। साथ ही “एक व्यक्ति–एक वृक्ष” के संकल्प के साथ व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। इसके अतिरिक्त 9 अगस्त से 16 अगस्त तक अखंड भारत संकल्प दिवस एवं “रन फॉर वंदे मातरम्” कार्यक्रमों के अंतर्गत जिले के प्रत्येक प्रखंड में मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। साथ ही अखंड भारत संकल्प विषय पर गोष्ठियों का आयोजन कर राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
बैठक में बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा को लेकर भी विशेष चर्चा हुई। बताया गया कि 22 अगस्त को ब्रज प्रांत की टोली के जम्मू पहुंचने का कार्यक्रम निर्धारित है। सभी कार्यकर्ताओं से पोर्टल पर शीघ्र पंजीकरण कराने का आग्रह किया गया, क्योंकि इस वर्ष यात्रा की प्रवेशिका केंद्र द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण के आधार पर ही जारी की जाएगी। साथ ही अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं एवं उनके परिवारजनों को यात्रा में सहभागी बनाने का आह्वान किया गया। साथ ही पुरदिलनगर में विश्व हिन्दू परिषद के खण्ड अध्यक्ष के लिए मनोज उपाध्याय की घोषणा की गई।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment