
सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव कोड़रा जहांगीरपुर में एक भाई ने अपने भाई से मकान खाली करने करने को कहा तो उसके भाई भतीजों ने उसे पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव कोड़रा जहांगीरपुर निवासी फूल सिंह पुत्र कल्लन सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि रोहतक हरियाणा में रहकर कार्य करता है। उकसे भाई दामोदर ने अपने हिस्से की सारी जमीन बेच दी है तथा अब उसके हिस्से के मकान में जबरन कब्जा कर रहे है। जब उसने अपना मकान खाली करने को कहा तो भाई दामोदर व खेमकरन ने उसके ऊपर अपनी पत्नी सावित्री देवी पत्नी खेमकरन से अवैध सम्बन्ध होने का आरोप लगा दिया। 22 जून की सुबह 11.47 बजे करीब उसके द्वारा मकान खाली करने की कहने पर खेमकरन दामोदर पुत्रगण कल्लन सिंह ,खुशीराम पुत्र खेमकरन, राजकुमार पुत्र दामोदर ने उसे गाली गलौज कर लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। शोर गुल सुनकर बीच बचाव में आई सावित्री को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपियों द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।











