धू धू कर जला विद्युत ट्रांसफार्मर, भीषण गर्मी में लोगों ने खासी परेशानियों का किया सामना

सिकंदराराऊ । भीषण गर्मी में बिजली की मांग अत्यधिक बढ़ गई है। जिसके चलते विद्युत ट्रांसफार्मरों पर लोड भी बढ़ गया है। लोड बढ़ने के कारण कस्बा की पुरानी सब्जी मंडी रोड पर लगा एक विद्युत ट्रांसफार्मर शुक्रवार की रात्रि को अचानक धू धू कर जल गया। ट्रांसफार्मर के जल जाने से कई इलाकों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। जिससे लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शनिवार को विद्युत कर्मियों ने आपातकालीन ट्रॉली 400 केवीए का ट्रांसफार्मर को खोलकर लगवाया । जिसके बाद विद्युत आपूर्ति पुनः सुचारु हो सकी।
पुरानी सब्जी मंडी रोड पर लगा एक विद्युत ट्रांसफार्मर शुक्रवार की रात्रि को अचानक धू धूकर जल गया । जिससे कई इलाकों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। रात्रि को इलाकों में अंधेरा छाया रहा। विद्युत आपूर्ति ठप होने से मोहल्ले के वाशिंदों को भीषण गर्मी में खासी परेशानियों से जूझना पड़ा। शनिवार की सुबह विद्युत कर्मियों ने आपातकालीन ट्रॉली में लगे 400 केवीए के ट्रांसफार्मर को खुलवा कर क्रेन की मदद से उक्त स्थान पर लगवाया। तपती दोपहरी में विद्युत कर्मियों ने ट्रांसफार्मर पर कार्य किया । जिसके बाद विद्युत आपूर्ति सुचारु हो सकी । आपूर्ति सुचारु होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment