पत्नी से विवाद होने पर 35 वर्षीय युवक ने पेड़ पर फांसी लगाकर की आत्महत्या आठ वर्ष पूर्व हुई थी मृतक की शादी

मृतक की पत्नी ससुराल में कम और मायके में ज्यादा रहती थी


सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गिनौली किशनपुर में पत्नी से विवाद होने पर एक 35 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव शनिवार की सुबह घर के आंगन में एक पेड़ से लटका मिला। जिससे क्षेत्र में सनसनी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। युवक की मौत से परिजनों में हाहाकर मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया ।
बताया जाता है कि गांव गिनौली किशनपुर निवासी 35 वर्षीय रिंकू पुत्र गिरेंद्र सिंह खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था । उसकी शादी आठ वर्ष पूर्व हुई थी। रिंकू का अपनी पत्नी से अक्सर विवाद रहता था। उसकी पत्नी ससुराल में नहीं रहती थी और अक्सर मायके चली जाती थी। हाल ही में वह अपनी बहन के यहां चली गई थी। जहां से रिंकू उसे बुलाने गया था। पत्नी ने रिंकू के साथ आने से मना कर दिया। जिससे वह काफी परेशान और तनाव में था। जिसके चलते रिंकू ने अपने घर के आंगन में लगे एक पेड़ पर फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली । शनिवार की सुबह परिजनों ने उसका शव घर के आंगन में पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका देखा। तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। मौके पर लोगों की एकत्रित हो गई । मामले की सूचना पुलिस को दी गई । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को पेड़ से उतारकर अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया । मृतक रिंकू
अपने पीछे चार बच्चों एवं परिजनों को रोता बिलखता छोड़ गया है। युवक की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment