विशाल भंडारे का हुआ आयोजन

सिकंदराराऊ। अधिक मास के पावन अवसर पर कस्बा के जी टी रोड स्थित एचपी गैस एजेंसी के निकट रविवार को एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। भंडारे में पूड़ी, सब्जी ,हलवा प्रसादी के रूप में वितरित किया गया। जय श्री राधे , जय श्री श्याम के जयघोषों से वातावरण सराबोर हो गया। इस दौरान आयोजको ने बताया कि अधिक मास में दान -पुण्य करने की महत्वता और भी बढ़ जाती है। दान पुण्य करने से सदैव भक्तों के भंडार भरे रहे थे। परमात्मा भी भक्तों पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखता है। भगवान ने दान -पुण्य करने को इस मास को बनाया है। इस मौके पर बिक्की ,विशाल माहेश्वरी,सोनू माहेश्वरी, अमर बाबू सभासद, आकाश कुमार, कैलाश ,धर्मेंद्र, माधव, सचिन आदि मौजूद रहे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment