रंजिश में मां बेटियों को पीटकर किया घायल


सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव छत्तरपुर पोरा में नामजदों ने मां बेटियों को पुरानी रंजिश के चलते मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली में तीन नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव छत्तरपुर पोरा निवासी धानवती पत्नी गोपाल सिंह निवासी छत्तरपुर पोरा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह रास्ते से होकर घर जा रही थी। तभी गाँव के ही ममतेश , राकेश पुत्रगण धर्मपाल, दलवीर पुत्र सूरजपाल ने पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौज कर दी । जब पीड़िता ने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उसके ऊपर प्रहार कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गई। शोर गुल सुनकर अपनी मां को बचाने आई कश्मीरी, आशा, मीना
को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment