
सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव नाई नगला ताहर में रविवार को दो पक्ष आपस में भिड़ गए । दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ। जिससे गांव में अफरा तफरी मच गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया । किंतु आरोपी पुलिस के सामने ही छतों पर चढ़ कर पथराव करते रहे। पुलिस चौकी अगसौली प्रभारी ने कोतवाली में दोनों पक्षों के 10 नामजद एवं 8 अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
चौकी प्रभारी धर्मेंद्र निरंजन ने दर्ज कराई रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि वह रविवार को अपने हमराहो के साथ गश्त में मामूर थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि गांव नाई नगला ताहर में दो पक्षों में विवाद हो रहा है । सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस गांव में पहुंच गई। जहां दोनों पक्षों में छत पर चढ़कर पथराव हो रहा था। जिससे गांव में अफरा तफरी का माहौल बना हुआ था। पुलिस टीम ने दोनों पक्षों को समझाने का भरकस प्रयास किया । किंतु दोनों पक्ष आपस में पथराव करते ही रहे। पथराव में मोहल्ले के कई लोग बाल बाल बच गए। मौके पर भीड़ होने का फ़ायदा उठाकर दोनों पक्षों के लोग एक गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। उक्त पथराव से गांव में दहशत और आतंक का माहौल हो गया ।रिपोर्ट में एक पक्ष से विष्णु पुत्र राजेश, नेम सिंह, पप्पू ,उदयवीर पुत्रगण सूरजपाल सिंह ,अनुज पुत्र नेम सिंह एवं 3-4अज्ञात दूसरे पक्ष से नरेश उर्फ पप्पन पुत्र केदार सिंह,अमन पुत्र पप्पन, कृष्णा पुत्र प्रमोद, ईशु व अंशुल पुत्रगण विजय पाल व 3 -4 अज्ञात को नामजद किया है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।












