
सिकंद्राराऊ। विधानसभा क्षेत्र के गांव नगला मोती बरवाना में आयोजित श्रीमद भागवत महोत्सव के समापन समारोह में ब्लाक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने पहुंच कर व्यास गद्दी की पूजा अर्चना की और आरती उतारकर पुण्य लाभ प्राप्त किया।। इस अवसर पर भागवत कथा के आयोजको ने रामेश्वर उपाध्याय का फूल माला पहनाकर, पीतांबर ओढाकर स्वागत व सम्मान किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भागवत कथा का अनुसरण करने से हमारे सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। हम सभी को धार्मिक कार्य कराने चाहिए। धार्मिक कार्य कराने से ही हमारे परिवार में सुख,शांति बनी रहती है। भागवत कथा में लिखा है कि हम सभी को स्वर्ग और नर्क सब इसी जीवन में भोगना है। इसलिए जो व्यक्ति धर्म के कार्य कराता है,उसकी हमेशा जय जयकार होती है और जो अधर्म के रास्ते पर चलता है उसका हमेशा विनाश होता है। इसीलिए हम सभी को सत्य के रास्ते पर चलना चाहिए। तभी हमारा जीवन सफल होगा।
इस अवसर पर थान सिंह कुशवाहा, संतोष कुशवाहा,अशोक प्रताप सिंह, लोकेश प्रताप सिंह, दुर्गेश प्रताप सिंह, केपी सिंह कुशवाहा, रामस्वरूप कुशवाहा, हरेंद्र कुशवाहा, धर्मेंद्र कुशवाहा, राकेश कुशवाहा आदि मौजूद थे।












