उधार के रुपए मांगने पर घर में घुसकर परिवार को पीटकर किया घायल

सिकंदराराऊ। कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव बरसामई में एक वृद्ध को उधार के रुपए मांगना भारी पड़ गया। आरोपियों ने घर में घुसकर परिवार को पीटकर घायल कर दिया। घायल युवक ने कोतवाली में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव बरसामई निवासी गोविन्द कुमार पुत्र गंभीर सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उनके पिताजी से गांव के ही राजेन्द्र सिंह ने करीब चार वर्ष पूर्व पचास हजार रुपए उधार लिए थे । पिताजी ने राजेंद्र सिंह से अपने उधार के रुपए कई बार मांगे थे , परन्तु वे टालमटूल करते चले आ रहे है । 3 जून को सुबह करीब 9.30 बजे जब राजेन्द्र सिंह हमारे घर के सामने होकर जा रहे थे, तो पिताजी ने पुनः अपने रुपये मांगे । राजेन्द्र सिंह यह कहते हुए चले गए कि आज तुम्हारा हिसाब पूरा करवा दूंगा । करीब डेढ़ घण्टे बाद राजेन्द्र सिंह पुत्र तुर्रम सिंह, उमेश कुमार व रिंकू पुत्रगण राजेन्द्र सिंह , रिशभ पुत्र संजेश उर्फ भोला निवासीगण बरसामई थाना हसायन गाली गलौज करते हुए घर में घुस आए। जब गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों एवं सरिया से पीड़ित व उसके पिता पर हमला कर दिया । जिससे पिता पुत्र दोनों लहूलुहान हो गए। शोर गुल सुनकर बीच बचाव में आई मां शशि देवी को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment