महिला के खाते से साइबर ठगों ने किए 4900 रुपए पार

 

सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगरिया कपसिया निवासी एक महिला के खाते से रविवार को साइबर ठगो ने 4900 रुपए पार कर दिए। पीड़िता को जब ठगी की जानकारी हुई तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़िता ने अज्ञात साइबर ठगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है।
गांव नगरिया कपसिया निवासी राधा देवी पत्नी फतेह सिंह ने दी तहरीर में कहा है कि उनके पति ने ऑनलाइन मंथरा कंपनी से एक पैंट मंगाई थी। पैंट खराब निकलने पर रविवार को उनके पति ने गूगल से कंपनी का कस्टमर केयर नंबर लिया। जो साइबर ठगो पर लग गया। साइबर ठगों ने रिफंड वापस कराने के नाम पर उनके खाते से 4900 रुपए पार कर दिए। इस दौरान पीड़िता के खाते में 4909 रुपए थे। साइबर ठगों ने उनके खाते में मात्र 9 रुपए ही छोड़े । रुपए पार होने के बाद जब उनके मोबाइल पर मैसेज आया तो उसे देख वह हतप्रद रह गई।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment