ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर,एक की मौत ,दूसरा गंभीर घायल ,रेफर

सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव डंडेसरी के निकट रविवार को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई ,जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से उसे चिकित्सकों ने अलीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जाता है कि कस्बा के मोहल्ला नौखेल लोटकुआं निवासी अच्छन पुत्र मुन्नन खां रविवार की सुबह 11:30 करीब अपने दोस्त अजीम पुत्र यासीन के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव बाजिदपुर की ओर जा रहे थे। जैसे ही बाइक सवार गांव डंडेसरी के पास पहुंचे । तभी सामने से रेत लादकर आ रहे एक ट्रैक्टर के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक अच्छन की मौके पर मौत हो गई और उसका दूसरा साथी अजीम गंभीर रूप से घायल हो गया । घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई । मामले की सूचना पुलिस को दी गई । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल अजीम को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना में बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई। सूचना पाकर मृतक के परिजनों में चीत्कार मच गया और मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पाकर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए । युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment