दोनों वाहनों में सवार 5 लोग हुए गंभीर रूप से घायल

सिकंदराराऊ । हाथरस रोड स्थित जाऊ नहर पुल के निकट शनिवार को एक स्विफ्ट और बलेनो कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई । घटना में दोनों वाहन भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।
बताया जाता है कि शनिवार की सुबह करीब 11 बजे एक स्विफ्ट कार हाथरस की ओर से आ रही थी। जैसे ही वह जाऊ नहर पुल के समीप पहुंची । तभी सिकंदराराऊ की ओर से आ रही
बलेनो कार से भिड़ंत हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गाड़ियों के एयरबैग खुल गए और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में दोनों वाहनों में सवार 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। हादसे के कारण कुछ देर तक हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही।









