
सिकंदराराऊ । सिकंदराराऊ प्रेस क्लब की एक शोकसभा वरिष्ठ पत्रकार विनय चतुर्वेदी की अध्यक्षता तथा धीरज उपाध्याय के संचालन में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर सभी पत्रकार साथियों ने वरिष्ठ पत्रकार दीपेश भारद्वाज की पत्नी सीमा भारद्वाज का आकस्मिक निधन होने पर उनकी आत्मा की शान्ति हेतु दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शान्ति हेतु प्रभु से प्रार्थना की और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। शोक व्यक्त करने वालो में राकेश वार्ष्णेय , राजेश महाजन, संदीप पुण्ढ़ीर, पंकज चौधरी, इश्तयाक भारती, अनूप शर्मा ,अजीत शर्मा, जिम्मी वार्ष्णेय ,रितिक गुप्ता, नीरज गुप्ता, गौरव पचौरी, रवेन्द्र यादव, विजय यादव, मनोज कुमार, पवन पुण्ढ़ीर, अश्वनी यादव, सुभाष चन्द्र, बौबी जाखेटिया, मनोज, पुष्पकांत, सतीश अग्रवाल आदि पत्रकार साथी ।









