ट्रैक्टर ने महिला को मारी टक्कर ,घायल ,रिपोर्ट

सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव पोरा में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने महिला को टक्कर मार दी । हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला के पति ने नामजद ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है ।
गांव पोरा बनवारी पुत्र रूपराम ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 12 अप्रैल की शाम 6 बजे करीब उसकी पत्नी पुष्पा देवी अपने घर से अपने खेत पर कटर से गेहूँ निकलवाने जा रही थी। जैसे ही वह अपने घर से लगभग आधा किमी दूर सड़क पर पहुंची । तभी पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर के चालक सुधीर पुत्र महेंद्र सिंह निवासी गांव भुरका थाना सिकंदराराऊ ने पुष्पा देवी में टक्कर मार दी । जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment