चचेरे भाई के विवाद में बीच-बचाव करने आए युवक को बेरहमी से पीटा,

गांव जरैया में शुक्रवार की देर रात पारवारिक बात को लेकर झगड रहे दो पक्षों का बीच-बचाव करने आए एक युवक को पीट दिया। जिससे युवक घायल हो गया। घायल का उपचार सीएचसी में कराया है।
शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार, जरैया निवासी सुभाष चंद की उनके भतीजे से किसी बात को लेकर कहासुनी हो रही थी। घर में चल रहे इस विवाद को देखकर सुभाष चंद का पुत्र विनीत कुमार वहां पहुंचा और उसने अपने चचेरे भाई द्वारा पिता से किए जा रहे दुर्व्यवहार का विरोध किया। इसी बात से गुस्साए चचेरे भाई ने विनीत की जमकर पिटाई लगा दी। जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। घटना के बाद पीड़ित के परिजन घायल विनीत को लेकर तुरंत सासनी थाने पहुंचे और पुलिस को मामले की लिखित तहरीर दी। पुलिस ने घायल युवक को तुरंत सासनी सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकत्सकों ने द्वारा उसका किया।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment