प्रशांत तिवारी बने हाथरस के नए अपर जिलाधिकारी

हाथरस। शासन द्वारा कई पीसीएस अधिकारियों के किए गए तबादलों के क्रम में जनपद में नये अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के रुप में आगरा के अपर जिलाधिकारी (प्रोटोकॉल) प्रशांत तिवारी को नियुक्त किया गया है।। उल्लेखनीय है कि पिछले माह 20 अप्रैल को जनपद के तत्कालीन अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) डॉ. बसंत अग्रवाल का तबादला हो गया था।डॉ. अग्रवाल को निदेशक राज्य कर्मचारी बीमा योजना के रूप में पदोन्नत किया गया था। बसंत अग्रवाल 4 साल तक जिले में तैनात रहे थे। डॉ. अग्रवाल को इसी जिले में रहते हुए आईएएस का कैडर भी मिला था।।
उत्तर प्रदेश शासन ने कल प्रदेश भर में 84 पीसीएस अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। इसी क्रम में प्रशांत तिवारी का तबादला हाथरस में किया गया है। प्रशांत तिवारी मूलरूप से अंबेडकर नगर के निवासी हैं। इससे पहले वह देवरिया, गाजियाबाद, मुरादाबाद सहित विभिन्न स्थानों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। संभावना है कि वह शीघ्र ही हाथरस आकर अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment