ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी, महिला घायल , घटना के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हुआ

कोतवाली क्षेत्र के नया नगला गांव के पास गुरुवार की शाम करीब 5 बजे एक ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इस हादसे में ई-रिक्शा में सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है।
शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार गोपाल नगर न्यू सब्जी मंडी निवासी राधा देवी पत्नी नहर सिंह नया नगला गांव में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद ई-रिक्शा से अपने घर लौट रही थीं। बताते हैं कि जैसे ही उनका ई-रिक्शा नया नगला के पास पहुंचा, तभी तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिससे ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर पलट गया और ई-रिक्शा में बैठी राधा देवी सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गईं। घटना की जानकारी होने पर राहगीरों और स्थानीय लोगों तथा खेतों में काम कर रहे किसानों की भीड जुट गई। सूचना पाकर घायल के परिजन भी मौके पर पहुंच गये इस दौरान टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घ्ज्ञायल के परिजनों ने लोगों की मदद से ऐंबुलेंस 108 के जरिए घायल को उपचार के लिए तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। पुलिस ने भी मामले से अनभिज्ञता जाहिर की है।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment