एमएलडीवी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर फिर से लहराया परचम

हाथरस-। सीबीएसई बोर्ड द्वारा आज घोषित किए गए इंटरमीडिएट के बोर्ड परीक्षा परिणामों  में शहर के आगरा रोड स्थित एमएलडीबी पब्लिक इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं ने फिर से अपना परचम फहराते हुए विद्यालय की प्रतिष्ठा में चार चांद लगाए गए हैं।
सीबीएसई बोर्ड के  इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में एमएलडीवी पब्लिक इण्टर काॅलेज के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट कोटि का परीक्षाफल देकर जनपद में विद्यालय का नाम रोशन किया है। हर्षवर्धन शर्मा ने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में टाॅप किया है। जाॅनी सिंह ने 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय, पारूल ने 92.0 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय, श्रेयश शर्मा ने 90.0 प्रतिशत अंक प्राप्त चतुर्थ एवं निराली गुप्ता ने 89.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पंचम स्थान प्राप्त किया है। इसके अतिरिक्त 24 छात्र-छात्रायें सम्मान सहित तथा 60 छात्र-छात्रायें प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुये हैं।
एमएलडीवी हर वर्ष शानदार प्रदर्शन व इसी परम्परा को आगे बढ़ाते हुये, इस वर्ष भी विद्यालय ने जनपद में अपनी मजबूत शैक्षिक पहचान स्थापित की है। इस सब का श्रेय विद्यालय के उत्कृष्ट वातावरण, श्रेष्ठ अनुशासन, अभिभावकों के निरन्तर सहयोग एवं शिक्षक तथा छात्र-छात्राओं के कठिन परिश्रम को जाता है।
काॅलेज के चेयरमैन स्वतंत्र कुमार गुप्त, कार्डिनेटर शैलकान्ता शर्मा, प्रशासनिक प्रमुख हर्षित गुप्ता (एड.), प्रधानाचार्या पूनम वाष्र्णेय, शाजिया रफीक खान, हिमांशु वाष्र्णेय, हर्ष सिंघल, पुनीत कुमार गुप्ता, पुनीत वाष्र्णेय, जीतू अरोरा, मुस्कान शर्मा, सत्यवती एवं समस्त स्टाफ ने प्रतिभाशाली छात्रों एवं उनके अभिभावकों को बधाई देते हुये कामना की है कि यह छात्र-छात्रायें निरन्तर ऊँचाईयों की ओर अग्रसर होते हुये अपने परिवार एवं विद्यालय का नाम रोशन करेंगे। विद्यालय परिवार द्वारा मेधावी छात्र छात्राओं को उनके हौसला अफजाई हेतु सम्मानित भी किया जाएगा।
Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment