वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट की तर्ज पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पहली बार कानपुर में आयोजितटेस्ट आॅफ उत्तर प्रदेश में हाथरस की प्रसिद्ध हन्नो लाला की रबड़ी ने मचाई धूम

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, जनप्रतिनिधि व अधिकारियों ने लिया रबड़ी का स्वाद

हाथरस उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में शुरू किए गए एक जिला एक उत्पाद योजना की तर्ज पर उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों के खाने-पीने की मशहूर वस्तुओं की ब्रांडिंग किए जाने को लेकर अब टेस्ट ऑफ उत्तर प्रदेश की शुरुआत की गई है और टेस्ट ऑफ उत्तर प्रदेश के आयोजन में पूरे उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों की मशहूर चीजों की प्रदर्शनी कल कानपुर में आयोजित की गई। जिसमें हाथरस की हन्नो लाला की रबड़ी पूरे आयोजन में छाई रही और रबड़ी के स्टॉल पर क्या खास क्या आम सभी लोगों की भारी दीवानगी दिखाई दी और भीड़ उमड़ती रही।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में शुरू किए गए एक जिला एक उत्पाद योजना की तर्ज पर उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों के खाने-पीने की मशहूर वस्तुओं की ब्रांडिंग किए जाने को लेकर उतर प्रदेश सरकार द्वारा पहली बार कानपुर के 5 स्टार होटल गंगा वैली में टेस्ट ऑफ उतर प्रदेश कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश भर के व्यंजन एक मंच पर नजर आये। टेस्ट ऑफ उत्तर प्रदेश के आयोजन में हाथरस की मशहूर व ब्रांडेड हन्नो लाला रबड़ी की पूरे कार्यक्रम में जबरदस्त धूम मची रही। वन डिस्टिक वन व्यंजन के तहत आयोजित कार्यक्रम में हाथरस की सुप्रसिद्ध फर्म हन्नो लाला रबड़ी वालों के प्रोपराइटर हरि मोहन वाष्र्णेय को आमंत्रित किया गया। जिसमें हरि मोहन वाष्र्णेय ने सुप्रसिद्ध रबड़ी के स्वाद द्वारा पूरे कार्यक्रम में हाथरस का नाम रोशन किया है।
उक्त टेस्ट ऑफ उत्तर प्रदेश कार्यक्रम में हरि मोहन वाष्र्णेय ने उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक एवं विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को हाथरस की सुप्रसिद्ध रबड़ी खिलाकर और उनको अपनी प्रसिद्ध रबड़ी भेंट कर उनको गदगद कर दिया। उक्त कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से आए हुए जनप्रतिनिधि एवं अफसरों ने भी सुप्रसिद्ध हन्नों लाला रबड़ी का स्वाद लेकर हरि मोहन वाष्र्णेय की भूरि भूरि प्रशंसा की गई। इसके अलावा उक्त टेस्ट ऑफ उत्तर प्रदेश कार्यक्रम में हन्नो लाला रबड़ी के स्टॉल पर देर रात्रि तक रबड़ी के दीवानों की भारी भीड़ लगी रही और हाथरस की रबड़ी ने पूरे उत्तर प्रदेश में धूम मचा दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment