मंडी समिति में व्यापारी के साथ घटित घटना से व्यापार मंडल में आक्रोश

एएसपी से मिले व्यापारी: असामाजिक तत्वों पर रोक व घटना के खुलासे की मांग

हाथरस अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की जिला इकाई एंव युवा जिला इकाई व नगर एवं नगर युवा इकाई द्वारा प्रदेश मंत्री योगेंद्र शर्मा योगा पंडित, जिलाध्यक्ष चै. रामकुमार एवं युवा जिलाध्यक्ष नितिन बागला के नेतृत्व में मण्डी समिति में आढ़त व्यापारी अरूण कुमार योगेश कुमार के यहाँ दिनदहाड़े गत 6 मई को हुई चोरी की घटना में तकरीबन रूपये 2.70 लाख की चोरी हो जाने के कारण व्यापारियों में दहशत का माहौल है, और घटना से समस्त व्यापारी आक्रोशित हैं।
उक्त प्रकरण को लेकर आज व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर जाकर अपर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें व्यापारियों द्वारा कहा गया है कि कैमरों को सही कराये जाने के साथ-साथ अन्दर मण्डी परिसर में रात्रि के समय अवांछनीय तत्वों का अनावश्यक रूप से प्रवेश कर गैर कानूनी हरकतों पर रोक लगाने एवं घटना का अति शीघ्र खुलासा कर व्यापारी के गये पैसे वापस दिलाने की मांग की है।
ज्ञापन देने वालों में जिला महामंत्री अरूण कुलश्रेष्ठ, जिला कोषाध्यक्ष विनोद मित्तल, जिला उपाध्यक्ष पूर्व ब्लॉक प्रमुख डंबर सिंह, रामअवतार दीक्षित, प्रेमप्रकाश शर्मा (पागल गुरू), प्रवीन वाष्र्णेय, प्रवीण अग्रवाल, लोकेश सेंगर, ललतेश गुप्ता, मनीष अग्रवाल, राजकुमार वर्मा कोठीवाल, विशाल सोनी, गौरव वाष्र्णेय, अनुज खण्डेलवाल, श्रीकृष्ण शर्मा, राकेश अग्रवाल, गौरव शर्मा, अमित अग्रवाल, गौरव, अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, शुभम मित्तल आदि व्यापारी व पदाधिकारी मौजूद थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment