ग्रामीणों ने साहस कर पकड़ा, वन विभाग की टीम के गई अपने साथ

सिकंदराराऊ। विकास खंड हसायन क्षेत्र के गांव बकायन में तालब से निकलकर विचरण करता एक विशालकाय मगरमच्छ को देख ग्रामीणों में सनसनी मच गई । मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ लिया और रस्सी से उसे एक पेड़ से बांध दिया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम मगरमच्छ को अपने साथ ले गई ।
बताया जाता है कि गांव बकायन में स्थित तालाब से एक विशालकाय मगरमच्छ निकल आया और वह विचरण करने लगा। लोगो ने जब उसे देखा तो खलबली मच गई । मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई । ग्रामीणों ने साहस कर मगरमच्छ को कड़ी मशक्कत के बाद घेरा बंदी कर पकड़ लिया । जिससे रस्सी से एक पेड़ से बांध दिया। मामले की सूचना वन विभाग को दी गई । सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई । टीम मगरमच्छ को पकड़ कर अपने साथ ले गई । बाद में टीम ने उसे सुरक्षित नहर में छोड़ दिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों ने बताया कि काफी समय से गांव में स्थित तालाब में विशालकाय मगरमच्छ रहता था। जिससे ग्रामीण खासे भयभीत थे। मगरमच्छ को पकड़ने के लिए कई बार वन विभाग की टीम भी पहुंची थी । किंतु वह पकड़ा नहीं जा सका था ।विशालकाय मगरमच्छ के पकड़े जाने के बाद ग्रामीण खुश नजर आए।











